Haldwani News: मारपीट के आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी को रात में कोतवाली में धरना
हल्द्वानी, अगस्त 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। एमबीपीजी में शनिवार दोपहर हुई मारपीट का मामला रात को कोतवाली पहुंचा और यहां छात्र नेताओं के साथ छात्रों की भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। कहा कि महिला अपराध रोकने का दावा करने वाली पुलिस छात्रा के साथ हुई घटना पर पांच घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं कर सकी है। देर रात तक छात्र कोतवाली में धरने पर बैठे रहे। छात्रसंघ चुनाव की तैयारी कर रहे मानस आर्य ने बताया कि बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ रैली के दौरान मारपीट हुई। उसके बचाव में जाने पर रैली में शामिल कुछ युवकों ने उनके समर्थकों और चुनाव की तैयारी में लगे अन्य पर हाथापाई करके मारपीट करने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Gridih News: खदेड़ा-खदेड़ी के बाद भड़का आक्रोश, पुलिस को चकमा देकर फूंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.