Haldwani News: मारपीट करने वालों पर कार्रवाई के लिए कोतवाली पहुंचे अधिवक्ता
हल्द्वानी, अगस्त 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। भोटिया पड़ाव में निर्माणाधीन मकान में हुई मारपीट के विरोध में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने हल्द्वानी कोतवाली का घेराव किया। वकील पीड़ित के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मिलकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पीड़ित उमेश चंद्र मेलकानी का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान पड़ोसी ने गाली-गलौज कर डंडे से हमला कर दिया। हमले में उमेश के सिर, आंख के ऊपर, मुंह और हाथ में चोटें आईं। मौके पर मौजूद मजदूरों ने बीच-बचाव कर उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया। अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि घटना के बाद भी अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। टैक्स बार अध्यक्ष रमेश पांडे ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। यहां टैक्स बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.