Haldwani News: मामा के बेटे को बचाने के लिए पानी में कूदा था आदित्य
हल्द्वानी, अगस्त 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी भीमताल के चॉफी गधेरे में डूबने से हुई हल्द्वानी के आदित्य की मौत के मामले में नई बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि आदित्य अपने मामा के बेटे को बचाने के लिए पानी में कूदा था। तैरना नहीं आने की वजह से वह डूब गया। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के वार्ड 9, तल्ली बमौरी निवासी 20 वर्षीय आदित्य पंत भीमताल के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में बीसीए का छात्र था। रविवार को वह अपने दोस्तों और मामा के बेटे के साथ चॉफी के बरसाती गधेरे में नहाने गया था। वार्ड के सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र जीना बताया कि नहाने के दौरान आदित्य के मामा का बेटा गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए आदित्य ने पानी में छलांग लगा दी। मामा का बेटा तो किनारे आ गया लेकिन आदित्य गहरे पानी में डूब गया। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.