Haldwani News: मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति से व्यापारी परेशान
हल्द्वानी, सितम्बर 21 -- Haldwani News: हल्द्वानी। खानचंद मार्केट के व्यापारियों ने पुलिस को पत्र सौंपकर एक विक्षिप्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि उक्त व्यक्ति कई महीनों से मार्केट में हंगामा करता है। वाहनों को गिरा देता है और दुकानों के शटर चैनल जोर-जोर से बजाता है। आरोप है कि वह स्कूली बच्चों से मारपीट भी करता है। खुद को भी मारता है व ईंट-पत्थर उठाकर दुकानों के शीशों पर मारकर नुकसान पहुंचा रहा है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि विक्षिप्त के बारे में जानकारी ली जा रही है। शीघ्र कोई ठोस उपाय किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.