Haldwani News: मानदेय बढ़ाने की मांग पर दाइयों का प्रदर्शन
हल्द्वानी, जुलाई 20 -- Haldwani News: कालाढूंगी। सीएचसी कोटाबाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न एएनएम केंद्रों में कार्यरत दाइयों ने कम मानदेय और समय पर भुगतान न होने पर सोमवार को सीएचसी कालाढूंगी में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसील पहुंचकर एसडीएम सुधीर कुमार को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। प्रदर्शनकारी दाइयों ने बताया कि उनसे प्रसूता महिलाओं की सहायता के अलावा एएनएम केंद्रों की सफाई, झाड़ू-पोंछा तथा महिलाओं को सुरक्षित घर तक पहुंचाने जैसे कई अतिरिक्त कार्य भी कराए जाते हैं। इसके बावजूद उन्हें लंबे समय तक केवल 400 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया गया। वर्तमान में मानदेय बढ़ाकर एक हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है, लेकिन इसका भुगतान भी नियमित और समय पर नहीं होता, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.