हल्द्वानी, अगस्त 20 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। कमलुवागांजा स्थित मां गिरिजा विहार कॉलोनी में एडवोकेट किशोर कुमार पंत के आवास पर कॉलोनी की महिलाओं ने कुमाऊं मंडल का पावन लोकपर्व सातूं-आठूं श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया। पर्व के शुभारंभ पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां गौरा एवं महेश्वर की सुंदर प्रतिमाओं का निर्माण किया। पुरोहित महेश जोशी के वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। सभी महिलाओं ने मिलकर पारंपरिक बणभाट कथा का श्रवण किया। यहां गीता पंत, वीना पंत, दीपा पंत, लीला पंत, सोनी पंत, चंद्रा जोशी, पूजा जोशी, गंगा जोशी, तारा कार्की, भवानी व्यास, सुनीता राय आदि रहीं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: माजरा में कुर्मांचल परिषद ने मनाया सातों-आठों और गौरा पूजन पर्व यह भी पढ़ें- Haldwani ...