Haldwani News: मां कालिका मंदिर समिति का गठन, बृजेश सिंह बने अध्यक्ष
हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। कटघरिया के घुनी नंबर-1 स्थित मां कालिका मंदिर परिसर में रविवार को ग्रामवासियों की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से मंदिर समिति का गठन किया गया। नवगठित समिति में जयशंकर प्रसाद को मुख्य संरक्षक, ओम प्रकाश टम्टा, सतपाल कोहली, मदन लाल और पूनम आर्य को संरक्षक बनाया गया। बृजेश सिंह को अध्यक्ष, हरीश चंद्र उपाध्यक्ष, गीता आर्य को महिला उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं, गोपाल राम को सचिव, गुड़िया शर्मा को उप सचिव और गिरधर लाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बैठक के अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष और सचिव ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.