हल्द्वानी, जुलाई 18 -- Haldwani News: लालकुआं, संवाददाता। नगर के मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर में शनिवार को धार्मिक एवं विकास कार्यों की नई शुरुआत हुई। सांसद अजय भट्ट ने 20 वर्ष बाद पुनर्जीवित की गई प्राचीन यज्ञशाला सहित सात विकास कार्यों का लोकार्पण किया और मां शीतला देवी मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर उनकी आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। इस दौरान सांसद ने प्राचीन यज्ञशाला, नवनिर्मित पेयजल टैंक, भोजन कक्ष, वॉटर फाउंटेन, धार्मिक सेल्फी प्वाइंट, सीसीटीवी कैमरों और इंटरलॉकिंग मार्गों का लोकार्पण किया। साथ ही मां शीतला देवी मंदिर का भूमि पूजन भी संपन्न कराया। कार्यक्रम में मंदिर के दानदाताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्म...