हल्द्वानी, अक्टूबर 20 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र से एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति ने पुलिस को शिकायत देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए पत्र के अनुसार मुखानी क्षेत्र निवासी युवक ने कहा कि उसकी 22 वर्षीय पत्नी किसी काम से बाजार जाने की बात कहकर 11 अक्तूबर को घर से निकली थी। उसके बाद से वह घर नहीं आई। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। एसएचओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि खोजबीन की जा रही है, शीघ्र महिला को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Roorki News: इमलीखेड़ा से महिला लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...