Haldwani News: महिला ने गटका विषाक्त पदार्थ, मौत
हल्द्वानी, अगस्त 9 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी निवासी महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।जानकारी के मुताबिक अंबा विहार कॉलोनी हल्द्वानी निवासी 38 वर्षीय कुसुमलता पांडे ने शनिवार शाम अज्ञात कारणों के चलते घर में ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को पता लगा तो वह गंभीर हालत में कुसुमलता को डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है। महिला के आत्मघाती कदम उठाने के कारणों की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस ने अपने स्तर से परिजनों से पूछताछ की है। मेडिकल चौकी प्रभारी एमएस रौतेला ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.