Haldwani News: महिला दरोगा को थप्पड़ मारने के आरोपी सिपाही पर मुकदमा, सस्पेंड
हल्द्वानी, अक्टूबर 20 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजपुरा चौकी प्रभारी आरती सचदेवा ने एसओजी में तैनात सिपाही पर ड्यूटी के दौरान गाली-गलौज के बाद थप्पड़ जड़ने का आरोप लगाया है। चौकी प्रभारी का यहां तक कहना है कि सिपाही ने उनके घर में आकर हंगामा किया और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। महिला दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिपाही को सस्पेंड भी कर दिया गया है। पीड़ित दरोगा आरती ने तहरीर देकर कहा कि एसओजी में तैनात सिपाही अनिल गिरी ने 10 अक्तूबर को उन्हें फोन कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। सिपाही ने काशीपुर स्थित उसके आवास पर जाकर पति और बच्चों को भी नुकसान पहुंचाने की बात कही। अगले दिन 11 अक्तूबर को वह परीक्षा ड्यूटी के लिए कोतवाली पहुंचीं तो अनिल ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर उनके मुंह पर तमाच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.