Haldwani News: महिला उद्यमियों को किया सम्मानित
हल्द्वानी, सितम्बर 7 -- Haldwani News: हल्द्वानी। शीशमहल रामलीला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय ग्रामीण भारत महोत्सव का सोमवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि नाबार्ड के डीडीएम मुकेश बेलवाल ने विभिन्न स्टॉल लगाने वाली महिला उद्यमियों एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जिले में ग्रामीण भारत महोत्सव का आयोजन तीसरी बार किया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। चेष्टा संस्था की अध्यक्ष सुमन अधिकारी ने बताया कि बारिश के बावजूद महोत्सव में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कुमाउनी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं नृत्य प्रतियोगिता में गौलापार के बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.