Haldwani News: महिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड को कराया सेनेटाइज
हल्द्वानी, अक्टूबर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। महिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में बेड पर कॉकरोच मिलने और गंदगी की शिकायतों पर आखिर अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया। सोमवार को वार्ड के सभी बेड बाहर निकालकर पूरे कमरे की सफाई और सेनेटाइजेशन कराया गया। अब प्रतिदिन इसी तरह सफाई कराने की व्यवस्था बना दी गई है। महिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में मरीज के बेड पर कॉकरोच मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। वार्ड में भर्ती प्रसूताओं और नवजात बच्चों की सेहत को लेकर भी चिंता जताई जा रही थी। 'हिन्दुस्तान' ने शनिवार के अंक में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने सोमवार को सफाई अभियान चलाया।जच्चा-बच्चा वार्ड की पूरी तरह सफाई कराई गई है। कमरे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.