हल्द्वानी, सितम्बर 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। महिला चिकित्सालय का स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। 23 सितंबर 1937 को शहर के मध्य महिला चिकित्सालय की स्थापना हुई थी। इसका निर्माण जिला बोर्ड नैनीताल के तत्कालीन मुख्य अभियंता मथुरा दत्त पांडे के निर्देशन में कराया गया था। वे कुमाऊं केसरी बद्री दत्त पांडे के भतीजे थे। शुरुआत में अस्पताल में 10 बेड था, जो अब बढ़कर 150 हो गए हैं। स्थापना दिवस पर मथुरा दत्त पांडे के पुत्र हरीश चंद्र पांडे, पुत्री मुन्नी पांडे और पौत्र सेवानिवृत्त कर्नल आलोक पांडे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीएमएस डॉ. कांता किरण पांडे को पुष्पगुच्छ भेंट किया और मरीजों के लिए ब्लड प्रेशर नापने की मशीन दी। निवेदिता पांडे समेत अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...