Haldwani News: महाराजा अग्रसेन के जन्मोत्सव पर अग्रवाल सभा ने निकाली शोभायात्रा
हल्द्वानी, अक्टूबर 15 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अग्रवाल सभा हल्द्वानी की ओर से गुरूवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 18 घोड़ों पर विराजमान 18 गोत्र, पगड़ी पहने महिलाओं की स्कूटी रैली और विभिन्न धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। अग्रवाल महासभा उत्तराखंड के उपाध्यक्ष एवं कुमाऊं प्रभारी विजय भूषण गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा लक्ष्मी शिशु मंदिर बरेली रोड से शुरू होकर कारखाना बाजार, बर्तन बाजार, सदर बाजार और मीरा मार्ग होते हुए रेलवे बाजार में संपन्न हुई। सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में महाकाल, अघोरी, बाबा नीम करोली और श्याम बाबा की झांकियों ने धार्मिक आस्था का संदेश दिया। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.