हल्द्वानी, अक्टूबर 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी। अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में 15 अक्तूबर को शोभायात्रा और 17 को जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को रामपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता कर अध्यक्ष असीम सिंघल ने बताया कि शोभायात्रा शाम चार बजे बरेली रोड स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर से शुरू होगी। जयंती महोत्सव में बच्चों की चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नृत्य प्रस्तुतियां और प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम होंगे। आयोजन में करीब 700 अग्रवाल परिवारों के शामिल होने की उम्मीद है। महामंत्री राजकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, राकेश गर्ग, उपाध्यक्ष आवेश गर्ग, मनोज अग्रवाल, युवा अध्यक्ष अमित गोयल, महामंत्री तुषार मित्तल, महिला अध्यक्ष वैशाल...