Haldwani News: महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्याज की माला पहन जताया आक्रोश
हल्द्वानी, अगस्त 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कुंवरपुर गौलापार में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वेरा और ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गले में प्याज की माला पहनकर और हाथों में चीनी लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वेरा ने कहा कि चीनी के दाम करीब 70 रुपये प्रति किलो, प्याज 40 से 50 रुपये और पेट्रोल 102 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चीनी, प्याज और पेट्रोल के बीच महंगाई की होड़ लगी है कि कौन आगे निकलता है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि उन्होंने चाय बेचकर देश की सेवा की, लेकिन महंगी चीनी के कारण अब लोगों को फीकी चाय पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बंदरा में महंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.