Haldwani News: मनरेगा: 10.82 करोड़ का भुगतान अटका तो गांवों में थमी विकास की रफ्तार
हल्द्वानी, अगस्त 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नैनीताल जिले के आठों विकासखंडों में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों का 10.82 करोड़ रुपये का भुगतान अटकने से गांवों में विकास की रफ्तार थम गई है। दो वित्तीय वर्षों 2024-25 और 2025-26 में कराए गए कार्यों की धनराशि अब तक नहीं मिली है। इससे ग्राम पंचायतों के सामने नई मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। अब विकास कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। उधर, विकास कार्यों के लिए सामग्री देने वालों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। गांवों में सड़क, नाली, जल संरक्षण, भूमि विकास और ग्रामीण स्वच्छता समेत कई काम मनरेगा के तहत कराए गए थे। इन कार्यों में सामग्री उपलब्ध कराने वाले दुकानदारों और अन्य लोगों का भुगतान भी अटका हुआ है। लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण अब दुकानदारों ने ग्राम पंचायतों को उधार में सामग्री देने से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.