Haldwani News: मधुमक्खियों के हमले में घायल रसोइये की एसटीएच में मौत
हल्द्वानी, अक्टूबर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी। यूएस नगर में जंगल के रास्ते घर आ रहे एक रसोइया (शादी-पार्टी में खाना बनाने वाले) पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। गंभीर हालत में उसे डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। रुद्रपुर स्थित जगतपुरा वार्ड-1 निवासी 35 वर्षीय गोपाल 28 अक्तूबर की दोपहर किसी काम से बाजार गए थे। उनके रिश्तेदार विशाल ने बताया कि घर लौटते वक्त जंगल के रास्ते में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने गोपाल पर हमला कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.