हल्द्वानी, अक्टूबर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी। वार्ड-52 स्थित सिंथिया स्कूल पोलिंग बूथ पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत शनिवार को मतदाता सूची में छूटे लोगों के नाम जोड़ने को लेकर विशेष कैंप आयोजित किया गया। कैंप में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन और पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई। कैंप के दौरान निर्वाचन आयोग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए पार्षद प्रतिनिधि उमेश बिनवाल ने कहा कि बीएलओ को मात्र 2-3 फॉर्म दिए गए थे। पर्याप्त फॉर्म न होने से दूर-दराज से आए बुजुर्गों और आम नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थिति को देखते हुए पार्षद प्रतिनिधि ने स्वयं 40-50 फॉर्म फोटोकॉपी करवाकर जरूरतमंदों को बांटे। उन्होंने निर्वाचन आयोग से ऐसे कैंपों में पर्याप्त फॉर्म उपलब्ध कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...