Haldwani News: मंदिर जाने को निकली महिला दो बच्चों संग लापता
हल्द्वानी, सितम्बर 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र से एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। ग्राम गोविंदपुर गढ़वाल निवासी युवक ने कोतवाली मुखानी में गुमशुदगी दर्ज कराई है। युवक के अनुसार उनकी 32 वर्षीय पत्नी 21 सितंबर को सुबह सात बजे नौ साल की बेटी और छह साल के बेटे के साथ साथ मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की मगर कोई सुराग नहीं लग सका। एसएचओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर लापता मां-बच्चों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.