Haldwani News: मंडल स्तरीय चैंपियनशिप में दिखाई प्रतिभा
हल्द्वानी, जुलाई 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राज्य सरकार के सेवा सुशासन एवं समर्पण संकल्प के तहत खेल विभाग की ओर से 15 दिवसीय खेल पखवाड़ा शनिवार से शुरू हो गया है। इसके तहत पहले दिन इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गौलापार में जसपाल राणा कुमाऊं मंडल शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें 50 निशानेबाजों ने 10 मीटर एयर पिस्टल और एयर राइफल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने किया। अफसरों ने बताया कि चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य कुमाऊं क्षेत्र के युवा निशानेबाजों को प्रोत्साहित करना और शूटिंग खेल को बढ़ावा देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.