हल्द्वानी, सितम्बर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। मंगल पड़ाव में पुरानी जर्जर दुकानों को तोड़कर 91 करोड़ की लागत से आधुनिक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेज दी है। मंगलपड़ाव से सिंधी चौराहे तक नगर निगम की दुकानों को किराए पर लेकर व्यापारी कारोबार करते हैं। वर्षों पहले बनाई गई तंग दुकानों और भीड़भाड़ वाला इलाका होने से यहां कई तरह की दिक्कतें बनी रहती हैं। इसके समाधान के लिए नगर निगम छह मंजिला व्यावसायिक भवन बनाने की तैयारी कर रहा है। निचले दो तल में वाहनों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। वहीं प्रथम दो तल में दुकानों का निर्माण होगा। ऊपरी दो तलों में बड़े हॉल बनाए जाएंगे। इनका उपयोग सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक आयोजनों के लिए किया जा सकेगा। इससे मंगल ...