Haldwani News: मंगल पड़ाव में 90 करोड़ से बनेगा चार मंजिला व्यावसायिक भवन
हल्द्वानी, जुलाई 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी। शहर का प्रमुख बाजार क्षेत्र मंगल पड़ाव जल्द ही नए स्वरूप में दिखाई देगा। नगर निगम ने यहां 90 करोड़ रुपये की लागत से चार मंजिला व्यावसायिक भवन बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत क्षेत्र की पुरानी जर्जर दुकानों को तोड़कर आधुनिक व्यावसायिक परिसर बनाया जाएगा। मंगलपड़ाव से सिंधी चौराहे तक नगर निगम की दुकानों को किराए पर लेकर व्यापारी कारोबार करते हैं। वर्षों पहले बनाई गई तंग दुकानों और भीड़भाड़ वाला इलाका होने से यहां कई तरह की दिक्कतें बनी रहती हैं। इसके समाधान के लिए नगर निगम चार मंजिला व्यावसायिक भवन बनाने की तैयारी कर रहा है। निचले दो तलों में विभिन्न प्रकार की व्यावसायिक दुकानें विकसित की जाएंगी। जिससे क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं ऊपरी दो तलों में बड़े हॉल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.