हल्द्वानी, नवम्बर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। दीपावली की रात आतिशबाजी और दीयों की रोशनी के बीच हल्द्वानी समेत जिलेभर में आग लगने की 11 घटनाएं सामने आईं। कुसुमखेड़ा में एक चूहे की वजह से मंदिर में आग लग गई। दरअसल, भोग खाने के चक्कर में चूहे ने जलता हुआ दीया पलट दिया, जिससे मंदिर में आग लग गई। कुसुमखेड़ा निवासी जीत सिंह नेगी ने बताया कि दीपावली की रात पूजन के बाद परिवार सो गया था। मंदिर में भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और कुबेर जी के लिए भोग रखा था। इसी दौरान रात में भोग खाने के चक्कर में एक चूहे ने जलता दीया पलट दिया। इससे मंदिर में आग लग गई और वहां रखी पूजन सामग्री के साथ बच्चों की कॉपी-किताबें और गद्दा भी जलने लगे। घर में धुआं भरने पर परिजनों की आंख खुली। उन्होंने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे पूरा घर आग की चपेट में...