हल्द्वानी, अक्टूबर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की ओर से 15 अक्तूबर गुरुवार को शिक्षक सेमिनार एवं शिक्षक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी, मंत्री बंशीधर काण्डपाल और कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र की ओर से जारी पत्र के अनुसार कार्यक्रम गुरुवार दोपहर एक बजे खण्ड विकास अधिकारी भीमताल के सभागार में होगा। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश सिंह बिष्ट मौजूद रहेंगे। गोष्ठी में जनपद के अधिकांश शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रतिभाग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...