Haldwani News: भारत विकास परिषद ने 49 विद्यार्थियों को स्कूल बैग बांटे
हल्द्वानी, जुलाई 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। भारत विकास परिषद, शाखा काठगोदाम ने अपने सेवा कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को आवास विकास स्थित विवेकानंद स्कूल के 49 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे। कार्यक्रम में परिषद के सचिव हितेंद्र उप्रेती, अलकनंदा माहेश्वरी, गरिमा तिवारी और विद्यालय की प्रधानाचार्या उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.