हल्द्वानी, जुलाई 10 -- Haldwani News: भावना कोहली हल्द्वानी। भारत विकास परिषद, शाखा काठगोदाम की ओर से शुक्रवार को बिठौरिया स्थित जय दुर्गा बैंक्वेट हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय नागरिकों और परिषद के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। संयोजक दीपक बिष्ट और सह-संयोजक विशाल सिंघल की देखरेख में संपन्न हुआ। इस सेवा कार्य के बीच शिविर के संयोजक दीपक बिष्ट का जन्मदिन भी मनाया गया। शाखा अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, संरक्षक दीपक माहेश्वरी, सचिव हितेंद्र उप्रेती, सदस्य जितेंद्र डरोलिया, देवेंद्र केसरवानी, विनय खुल्लर, नीलम शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...