हल्द्वानी, अगस्त 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कालाढूंगी क्षेत्र में भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत बुधवार को विधायक बंशीधर भगत के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में घनश्याम सुयाल के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक भगत ने नए सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। भगत ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों के साथ जनता के हितों के लिए सक्रियता से काम करने और जनविश्वास बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने आचरण और कार्यशैली से ऐसा भरोसेमंद कार्यकर्ता बनना चाहिए, जिस पर पार्टी और जनता दोनों को गर्व हो। राजनीति का उद्देश्य जनसेवा होना चाहिए। सदस्यता लेने वालों म...