Haldwani News: भाजपा नेता शिवप्रकाश का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
हल्द्वानी, अगस्त 1 -- Haldwani News: रामनगर। भाजपा के राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश के जन्मदिन पर वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीरुमदारा शिव मंदिर में जलाभिषेक, हवन-पूजन और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान ग्राम टांडा के त्रिवेणी धाम में पौधारोपण किया गया। हिम्मतपुर व मालधन क्षेत्र में एकल विद्यालय की आचार्या बहनों को बरसाती छतरियां बांटी गईं और बच्चों संग केक काटा गया। कार्यक्रम में पीरुमदारा मंडल अध्यक्ष बलदेव रावत, वीरेंद्र रावत, विजय पाल सिंह रावत, कमल किशोर, राजेंद्र सैनी, प्रेम आर्य, दीपा ध्यानी, नैना अग्रवाल, बृजेश सिंह, विजय प्रकाश, हरीश खंतवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.