Haldwani News: भाजपा नेता विकास भगत ने आनंदपुर में किया जनसंपर्क
हल्द्वानी, जुलाई 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। आनंदपुर ग्राम सभा में भाजपा नेता विकास भगत ने जनसंपर्क अभियान चलाकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। आनंदपुर ग्राम सभा में जीवन सिंह के आवास पर आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में भाजपा नेता विकास भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक बंशीधर भगत के नेतृत्व में कालाढूंगी विधानसभा में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। विकास भगत ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही रकसिया नाले की समस्या के समाधान के लिए लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से आउटफॉल का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.