Haldwani News: भाजपा की सबसे हॉट सीट बनी कालाढूंगी,77 की उम्र में आठवीं पारी को तैयार भगत
हल्द्वानी, अक्टूबर 16 -- Haldwani News: बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। भाजपा की लगातार तीन जीत वाली कालाढूंगी विधानसभा सीट जहां पार्टी के भीतर टिकट की सबसे हॉट सीटों में शुमार हो चुकी है। वहीं, सुरक्षित चुनावी आधार और मजबूत जीत के रिकॉर्ड वाली इस सीट पर दावेदारों की बढ़ती फौज ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव के समय 77 वर्ष के होने जा रहे विधायक बंशीधर भगत कालाढूंगी सीट से आठवीं दफा विधायक बनने को न सिर्फ मैदान में उतर चुके हैं, बल्कि वह 50 हजार वोटों से जीत का दावा भी कर रहे हैं। इस बीच उनके बेटे विकास भगत समेत करीब 12 से अधिक दावेदारों की सक्रियता ने टिकट की लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। सवाल है कि भाजपा अपने अनुभवी और लगातार जीत दर्ज करने वाले विधायक पर फिर भरोसा जताएगी या बदलते राजनीतिक दौर में किसी नए और युवा चेहरे को मौका दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.