हल्द्वानी, अक्टूबर 15 -- Haldwani News: लालकुआं। लालकुआं विधानसभा की संगठनात्मक बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की बात कही। बैठक को जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल व कुंदन परिहार, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट और जिला प्रभारी विवेक सक्सेना ने भी संबोधित किया। जिला महामंत्री रंजन बर्गली व विनीत अग्रवाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीप कोश्यारी, दिनेश खुल्बे, रवींद्र आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: भाजपा जिला कार्यालय में संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...