हल्द्वानी, अक्टूबर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव (जयंती) पर सोमवार को हल्द्वानी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के बीच निकली शोभायात्रा से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। भगवान रामलला, राधा-कृष्ण, नीब करौरी बाबा, मां काली और शिव-पार्वती की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान जय श्रीराम और महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से शहर गूंज उठा। इससे पहले रविवार शाम वाल्मीकि पार्क में दीपोत्सव, भजन-कीर्तन और आरती के साथ प्रकटोत्सव मनाया गया। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंतीबैंड-बाजे और झांकियों से सजी शोभायात्रा बैंड-बाजे और झांकियों ने बढ़ाई शोभायात्रा की भव्यता यह भी पढ़े...