Haldwani News: भगत ने चुनाव में भाजपा के समर्थन की अपील की
हल्द्वानी, अक्टूबर 21 -- Haldwani News: हल्द्वानी। भाजपा नेता विकास भगत ने बुधवार को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कमलुवागांजा मेहता में लोगों से मुलाकात कर विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं पर चर्चा की। लोगों की समस्याएं, सुझाव और विचार भी सुने। विकास भगत ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन की अपील की। ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़, ग्राम प्रधान मनीष भट्ट, दया किशन जोशी, भुवन चंद जोशी, गोवर्धन बहुगुणा, सीपी बेलवाल, बहादुर सिंह बिष्ट, पंकज डोगरा और पंकज निगलटिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.