हल्द्वानी, नवम्बर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी। समाजसेवा की पहल के तहत ब्रिगेडियर डॉ. पीएस भंडारी ने भीमताल स्थित एसओएस चिल्ड्रन्स विलेज का दौरा किया। उन्होंने वहां रह रहे अनाथ और जरूरतमंद बच्चों के साथ समय बिताया। संस्थान के प्रधानाचार्य आशीष सिंह से मुलाकात कर बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, देखभाल और उनके सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। डॉ. भंडारी ने 3 से 15 वर्ष तक की आयु के 73 बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं और सर्दियों को देखते हुए ऊनी स्वेटर भी भेंट किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...