हल्द्वानी, अक्टूबर 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र स्थित बौर पुल से मुशा बंगर तक जर्जर सड़क का सुदृढ़ीकरण होगा। लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी के मुख्य अभियंता ने 499.92 लाख (लगभग 5 करोड़) रुपये का आगणन तकनीकी समीक्षा के बाद प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया है। राज्य योजना के तहत कोटाबाग ब्लॉक में स्थित सरदारनगर-केशोवाला-बनाखेड़ा-बैलपड़ाव-कोटाबाग-कालाढूंगी राज्य मार्ग (बौर पुल से मुशा बंगर) के अंतर्गत 5.800 किलोमीटर लंबी सड़क का डीबीएम और बीसी तकनीक से सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। लंबे समय से इस मार्ग की खस्ताहाली के कारण स्थानीय राहगीरों, स्कूली बच्चों, किसानों और वाहन चालकों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- Haldwani News: बौर पुल-मुशा बंगर सड़क के लिए 5 करोड़ का प्रस्ताव ...