हल्द्वानी, अक्टूबर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर सड़क से परेशान लोगों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। बौर पुल से मुशा बंगर तक 5.80 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 499.92 लाख रुपये का आगणन शासन को भेज दिया है। हालांकि, निर्माण कार्य शुरू होने के लिए अब प्रशासनिक अनुमोदन और वित्तीय स्वीकृति का इंतजार है। राज्य योजना के तहत यह काम नैनीताल जिले के कोटाबाग विकासखंड में सरदारनगर-केशोवाला-बनाखेड़ा-बैलपड़ाव-कोटाबाग-कालाढूंगी राज्य मार्ग संख्या 61 पर कराया जाना प्रस्तावित है। बौर पुल से मुशा बंगर तक किलोमीटर 75.200 से 81.000 के बीच सड़क को डीबीएम और बीसी तकनीक से सुधारा जाएगा। स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के नागरिकों की ओर से लंबे समय से सड़...