Haldwani News: बैलपड़ाव में 7.9 किमी सड़कों का होगा सुधार : भगत
हल्द्वानी, अगस्त 18 -- Haldwani News: बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के बैलपड़ाव (बैलपोखरा) के ग्रामीणों को जल्द खस्ताहाल आंतरिक सड़कों से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड रामनगर की ओर से राज्य योजना के तहत 7.900 किलोमीटर आंतरिक मार्गों के पीसीसी सुधार कार्य का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। करीब 145.10 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्य का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत ने किया। भगत ने कहा कि क्षेत्र में सड़क समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। बैलपड़ाव को बेहतर और आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए आगे भी विकास कार्य कराए जाएंगे। सड़क सुधार से ग्रामीणों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलने के साथ क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। ग्राम प्रधान बैलपो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.