Haldwani News: बैराज में सिल्ट बढ़ने से शीशमहल फिल्टर प्लांट तीन घंटे बंद
हल्द्वानी, अगस्त 31 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। गौला बैराज में सिल्ट बढ़ने पर सोमवार को शीशमहल का फिल्टर प्लांट तीन घंटे बंद रहा। बैराज से पानी नहीं मिलने पर प्लांट बंद होने के कारण शाम को होने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पर्वतीय क्षेत्र में हो रही बारिश से गौला नदी में बहकर आ रही सिल्ट और कचरा बैराज में जमा हो रहा है। सोमवार को इसे बाहर निकालने के लिए सुबह लगभग दस बजे बैराज के गेट खोले गए। इसके साथ ही जल संस्थान के शीशमहल फिल्टर प्लांट को होने वाली पानी की सप्लाई भी बंद हो गई। दोपहर एक बजे फिर से पानी मिलने पर प्लांट दोबारा शुरू हो सका। इस दौरान तीन घंटे तक प्लांट नहीं चलने पर शाम को की जाने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता सतीश बिष्ट ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.