हल्द्वानी, जुलाई 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। एसके बैडमिंटन अकादमी जज फ़ार्म में बुधवार को आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन्द्र रौतेला एवं अमृत की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का ख़िताब अपने नाम किया। जबकि नन्द किशोर और ममता बिष्ट की जोड़ी उपविजेता रही। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट को चार ग्रुप्स में बांटा गया था, जिसमें से प्रत्येक ग्रुप की विजेता टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में रॉबिन और जगत रावत की जोड़ी का मुकाबला प्रवीन्द्र रौतेला और अमृत की जोड़ी से हुआ, जिसमें प्रवीन्द्र-अमृत की टीम ने 12 के मुकाबले 21 अंक हासिल कर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में न...