हल्द्वानी, नवम्बर 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी। दीवाली पर बाजारों में बढ़ती रौनक के साथ नकदी का लेन-देन भी बढ़ गया है। इसी के साथ लूट, टप्पेबाजी और साइबर ठगी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा का घेरा मजबूत करना शुरू कर दिया है। बैंक-एटीएम, सर्राफा बाजार में विशेष निगरानी की जाएगी। बुधवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मिनी पुलिस लाइन हल्द्वानी के सभागार में एसपी हरबन्स सिंह ने बैंक प्रबंधकों और सर्राफा कारोबारियों के साथ बैठक की। इसमें त्योहार के दौरान संभावित आपराधिक घटनाओं को रोकने और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन हुआ। पुलिस ने बैंक प्रबंधकों को खाता खोलने के दौरान ग्राहकों के पते और दस्तावेजों का अनिवार्य सत्यापन करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Champawat News: दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबं...