Haldwani News: बेस अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
हल्द्वानी, नवम्बर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक (पीपीआईडी) ने सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति और आधुनिक चिकित्सा मशीनें उपलब्ध कराने की मांग की है। शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव अधिवक्ता गंगा प्रसाद के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा गया कि बेस अस्पताल कुमाऊं मंडल के साथ पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों के हजारों मरीजों के इलाज का प्रमुख केंद्र है। विशेषज्ञ डॉक्टरों और पर्याप्त मेडिकल स्टाफ की कमी से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। पार्टी ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, आधुनिक जांच एवं उपचार मशीनें उपलब्ध कराने और रिक्त पद भरने की मांग की। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से शीघ्र कार्रवाई की अपील की। इस दौरान लक्ष्मी नारायण, अनुशुमन सिंह, च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.