हल्द्वानी, अगस्त 24 -- Haldwani News: मोहन भट्ट हल्द्वानी। बेस अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को पर्चा बनवाने और ओपीडी में प्राथमिकता न मिलने पर वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति ने नाराजगी जताई है। सोमवार को समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बेस के पीएमएस डॉ. एमके तिवारी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। पीएमएस डॉ. तिवारी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। समिति के अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र सिंह नेल्टिया, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे, महासचिव डीके. पांडे, संयुक्त सचिव डीके. पंत, एसडी. तिवारी, ललित मोहन लोहनी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, कन्हैयालाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...