Haldwani News: बेस अस्पताल के पास से स्कूटी उड़ाने वाला चोर गिरफ्तार
हल्द्वानी, जुलाई 9 -- Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। पुलिस ने बेस अस्पताल के पास से चोरी हुई स्कूटी को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। ओके होटल नैनीताल रोड के पास रहने वाले अंकुर गुप्ता ने बीती 4 जुलाई की रात करीब 11:44 बजे अपनी स्कूटी को बेस हॉस्पिटल के सामने वाली गली में पार्क किया था। अगले दिन सुबह जब वह पहुंचे,तो स्कूटी गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न मिलने पर उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि बीते आठ जुलाई को पुलिस ने चेकिंग के दौरान घास मंडी मंगलपड़ाव के पास से सौरभ आर्या निवासी बागजाला गौलापार को चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.