Haldwani News: बेस अस्पताल के आईसीयू से कॉपर पाइप चोरी में मुकदमा
हल्द्वानी, जुलाई 10 -- Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय में आईसीयू के एयर कंडीशनरों से कॉपर पाइप चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को सौंपी तहरीर में बेस अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. खड़क सिंह दताल ने बताया कि बीती पांच जुलाई की शाम को चोरों ने आईसीयू में लगे आठ टन क्षमता के डक्टेबल एसी और पीआईसीयू में स्थापित 1.5-1.5 टन के दो स्प्लिट एसी के आउटडोर कॉपर पाइप काट डाले और फरार हो गए। अस्पताल प्रशासन ने पहले अपने स्तर से मामले की आंतरिक जांच कराई और खोजबीन की। चोरी से जुड़ा कोई सुराग या साक्ष्य हाथ नहीं लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि अस्पताल परिसर और आसपास के क्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.