Haldwani News: बेलबाबा में हाईकोर्ट के न्यायिक परिसर पर 24 को लग सकती है मुहर
हल्द्वानी, अक्टूबर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नैनीताल हाईकोर्ट को हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में शिफ्ट करने की दिशा में 24 अक्तूबर को महत्वपूर्ण निर्णय होने की उम्मीद है। यहां प्रस्तावित हाईकोर्ट के न्यायिक परिसर के निर्माण से जुड़े प्रस्ताव पर दिल्ली में लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की समिति की बैठक में चर्चा होगी। जहां प्रस्ताव को हरी झंडी मिलना तय माना जा रहा है। बेलबाबा में हाईकोर्ट के लिए न्यायिक परिसर बनाने की योजना के तहत वन विभाग से करीब 30 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई जानी है। इस भूमि पर न्यायिक परिसर विकसित करने की योजना है। इसके लिए तैयार प्रस्ताव दिल्ली में लोनिवि की समिति के पास पहुंच चुका है। समिति की बैठक में प्रस्ताव के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही अधिकारियों से प्रस्ताव से संबंधित जरूरी जानकारियां भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.