Haldwani News: बेटे की हत्या के आरोप में बंद पिता की बीमारी से मौत
हल्द्वानी, नवम्बर 24 -- हल्द्वानी उप कारागार में बंदी की मौत Haldwani News: हल्द्वानी। 15 वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में हल्द्वानी उप कारागार में बंद पिता की सोमवार को बीमारी के चलते मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिमाग से संबंधित किसी गंभीर बीमारी से वह ग्रसित था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप स्थित आजाद नगर निवासी देवदत्त गंगवार (40) पिछले चार माह से बीमार चल रहे थे। एम्स में उपचार के बाद 25 अक्तूबर से उनका एसटीएच में इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह करीब 8:45 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन के अनुसार देवदत्त 16 अप्रैल 2025 से हल्द्वानी उप कारागार में बंद थे। उन पर 15 अप्रैल 2025 को अपने 15 वर्षीय बेटे अंकित गंगवार की हत्या का आरोप था। जेल अधीक्षक प्रमोद पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.