Haldwani News: बेखौफ चोरों ने काटी बेस के आईसीयू के एसी की कॉपर वायर, आईसीयू ठप
हल्द्वानी, जुलाई 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बेस अस्पताल हल्द्वानी की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे हो गई है। बेखौफ चोरों ने इस बार सीधे आईसीयू को अपना निशाना बनाया और वहां लगे एसी (एयर कंडीशनर) की कॉपर वायर काटकर ले गए। इस वारदात के बाद से आईसीयू के भीतर भीषण उमस और गर्मी के कारण मरीजों के साथ-साथ नर्सिंग स्टाफ का भी बुरा हाल है। जानकारों के अनुसार चोर काफी लंबे हिस्से से कापर वायर काट ले गए हैं। दोबारा से आईसीयू को चालू करने में करीब 80 हजार रुपये से ज्यादा का खर्चा आने की उम्मीद है। बेस अस्पताल के आईसीयू इंचार्ज डॉ. राजेश पांडे ने बताया कि जल्द से जल्द आईसीयू ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मरीजों को दोबारा से भर्ती किया जा सके।
शनिवार से भर्ती नहीं हुआ कोई मरीज आईसीयू कक्ष चारों तरफ से पूरी तरह बंद (पैक) होता है, जिसके कारण ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.