Haldwani News: बीकॉम छात्रा की हादसे में मौत, लाश रखकर हाईवे जाम किया
हल्द्वानी, अगस्त 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित तीनपानी के पास बुधवार रात एक कार ने आगे चल रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार छात्रा ऑटो के नीचे दब गई। गंभीर हालत में उसे डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा थी और ब्यूटीशियन का काम भी करती थी। तहरीर देने के बाद कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने गुरुवार को मृतका की लाश बरेली रोड हाईवे पर रखकर एक घंटे धरना दिया। जिससे हाईवे जाम रहा। मुकदमा लिखने का आश्वासन देने के बाद लाश उठी। जानकारी के मुताबिक डी-क्लास कॉलोनी तीनपानी निवासी 22 वर्षीय मीनाक्षी साहू पुत्री संतोष कुमार साहू बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा थी। साथ में वह मंगलपड़ाव में एक पार्लर में भी काम करती थी। बुधवार रात व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.